पुलवामा हमले पर आयुष्मान खुराना का बयान, हम जो भी हैं आज उन्हीं की वजह से हैं - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 19, 2019

पुलवामा हमले पर आयुष्मान खुराना का बयान, हम जो भी हैं आज उन्हीं की वजह से हैं

पुलवामा हमले में शहीद हुए 40 जवानों के लिए पूरे देश के लोगों में आक्रोश है । लोग जगह-जगह से सैनिकों के परिवारवालों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ा रहे हैं । इसके साथ ही बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने भी अपनी मदद का हाथ आगे बढ़ाया । एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना ने इस हमले के बाद कहा कि हमें अपने जवानों की मदद के लिए सिर्फ सोशल मीडिया तक सीमित नहीं रहना चाहिए, उसे ज्यादा कुछ करना चाहिए ।
पुलवामा हमले पर आयुष्मान खुराना का बयान, हम जो भी हैं आज उन्हीं की वजह से हैं -AB STAR NEWS
आयुष्मान का कहना है कि, फिलहाल हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए, हम जो भी हैं आज उन्हीं की वजह से हैं ।यहां पर सबके नजरिए को इज्जत मिलती है, हमें आजादी है फिल्में बनाने की। इसका श्रेय हमारे देश को जाता है, हमारी डेमोक्रेसी को जाता है, हमारे जवानों को जाता है, जो हमे सिक्योरिटी प्रोवाइड करते हैं। हमें इस वक़्त उनके साथ खड़े होना चाहिए और जो भी हम से हो सकता है वो करना चाहिए, चाहे फाइनेंशियल हो या इमोशनल । साथ ही उन्होंने कहा कि, हमें सिर्फ सोशल मीडिया तक नहीं रहना चाहिए बल्कि उससे आगे कुछ करना चाहिए।
आयुष्मान का मानना है कि, जितनी जल्दी हो हमें इसका हल निकलना चाहिए. कब तक हमारे जवान सरहद पर मरते रहेंगे. कब तक हम यह सहते रहेंगे. इसे खत्म करना चाहिए, जितना जल्दी हो सके। जब से हमारा देश आज़ाद हुआ है, तब से यह चल रहा है और यह कब तक चलता रहेगा । मुझे लगता है, हम उस दिशा में बढ़ रहे हैं, लोग तंग आ चुके है, अब इसे खत्म करना पड़ेगा ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad