पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू अपने विवादित बयान के चलते द कपिल शर्मा शो में उनकी जगह अब अर्चना पूरन सिंह नज़र आएंगी । कपिल शर्मा शो में भाग लेने को लेकर कपिल शर्मा ने स्थिति स्पष्ट की है कपिल शर्मा का कहना है कि अभी नवजोत सिंह सिद्धू कि कुछ और कमिटमेंट है इसीलिए हमारे साथ अर्चना पूरन सिंह शूट कर रही हैं ।

कपिल शर्मा ने कहा कि, हालांकि यह बहुत छोटी चीजें हैं या फिर प्रोपेगेंडा होता है जिनमें इस तरीके की बातें आती हैं। मेरा मानना यह है कि किसी को बैन करना नवजोत सिंह सिद्धू को शो से बाहर करना इन बातों का ईलाज नहीं है, एक स्थाई समाधान हमें मिलकर देखना होगा। वहीं पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने पर कपिल शर्मा ने कहा कि, हम सब चीजों में सरकार के साथ हैं लेकिन फिर भी एक स्थाई समाधान की जरूरत है. पुलवामा में जिन लोगों ने कायराना तरीके से हमारे जवानों को शहीद किया है उनको ढूंढ-ढूंढ कर मारना चाहिए जिसमें पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है ।
No comments:
Post a Comment