
संभल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है. यहां के बनियाठेर
थाना क्षेत्र के मानकपुर नरौली में बाइक सहित एक युवक को जिंदा जला के मौत के घाट उतार
दिया गया. युवक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस के अनुसार बाइक और युवक को जला कर शव
को खेत में फेंक दिया गया था. बताया जा रहा है कि साक्ष्य को मिटाने के लिए आग लगायी
गयी है. पुलिस की ओर से भी जांच पड़ताल जारी है. घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस
बल तैनात किये गये हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाने की कोशिश में
जुटी है.
No comments:
Post a Comment