
जिला अस्पाताल भिनगा में प्रदेश सरकार के निर्देश पर डायलीसिस
सेवा का शुभारंभ किया गया है. डालीसिस सेवा शुरू होने पर सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा
कि अनियमित दिनचर्या और गलत खान-पान के कारण किडनी खराब होने की जानकारी मिल रही है.
इसके लिए अब जिला को डायलीसिस की बेहतर सेवा प्राप्त हो सकेगी. भिनगा विधायक असलम राईनी
ने कहा कि सरकार ने इस सेवा का संचालन कर यहां के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ सुविधा
के लिए यह तोहफा दिया. इसे लेकर उन्होंने योगी आदित्यनाथ की नेतृत्व वाली सरकार का
शुक्रिया अदा किया. वहीं जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि इस सेवा का लाभ निशुल्क
मुहैया करायी जाने की बात कही.
No comments:
Post a Comment