
अलीगढ़ में सात साल के एक बच्चे की मौत गड्ढें में गिरने से
हो गयी. बच्चे का नाम जफर है. बच्चे का शव जिला औधोगिक कृषि प्रदर्शनी क्षेत्र में
एक गड्ढे से मिली. आपको बता दें कि बन्नादेवी थाना क्षेत्र में हर वर्ष जिला औधोगिक
कृषि प्रदर्शनी लगती है. लोगों का कहना है कि यह प्रदर्शनी 18 तारीख को खत्म हो गई
थी लेकिन इस प्रदर्शनी के दौरान किये गये गड्ढें भरे नहीं गये. इसी दौरान बच्चा अपने
मां बाप के साथ आया था और किसी तरह हाथ छुड़ा कर घूमने निकल गया और बारह फुट गडढे में
गिर गया. मृतक बरौला बाइपास का निवासी है. परिजन मौत का जिम्मेदार जिला प्रशासन ठहरा
रहे हैं. परिजनों का कहना है कि यदि प्रशासन ने गड्ढे भरवा दिये होते तो शायद ऐसा नहीं
होता.
No comments:
Post a Comment