पिछले दिनों नेहा कक्कड़ का उनके बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से हुए ब्रेकअप के बाद से काफी सुर्खियों में रही है । लगातार सोशल मीडिया पर नेहा कक्कड़ काफी एक्टिव भी रही है । अपने ब्रेकअप के कारण वह काफी डिप्रेशन में भी रही । लेकिन इन दिनों नेहा कक्कड़ अपने डिप्रेशन से बाहर आने की कोशिश कर रही हैं जिसके चलते उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सिंगल होने के कई फायदे भी बताए ।
दरअसल सोशल मीडिया पर ज्यादातर एक्टिव रहने वाली नेहा कक्कड़ ने पिछले कुछ दिनों में अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर कर लिखा था कि मैं काफी खुश हूँ । उन्होंने लिखा कि, ‘सिंगल होने की सबसे अच्छी बात ये है कि आप समय पर सो सकते हैं’ । आपको बता दें कि नेहा कक्कड़ ने पिछले कुछ दिनों में हिमांश कोहली के साथ हुए ब्रेकअप की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी थी ।
आपको बता दें कि ब्रेकअप के बाद से दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया साइट्स पर अनफॉलो कर दिया है, और फोटोज भी डिलीट कर दिए हैं। बता दें कि नेहा ब्रेकअप के बाद खुद को संभालने के कोशिश में लगी हुई हैं। रियलिटी शो को होस्ट करने के बाद नेहा ने अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ क्रिसमस पार्टी को एंजॉय किया था । जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी ।

No comments:
Post a Comment