सपना चौधरी के कार्यक्रम में मचा बवाल, पुलिस ने की लाठीचार्ज - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 7, 2019

सपना चौधरी के कार्यक्रम में मचा बवाल, पुलिस ने की लाठीचार्ज



सपना चौधरी एक बार फिर से सुर्खिंयों में है । मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर में बुधवार को आयोजित सपना चौधरी के डांस नाइट प्रोग्राम में भगदड़ मच गई जिसकी बजह से पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इस दौरान कई लोग घायल हो गए

राजगढ़ जिले के पचोर में के.के.इवेंट जोन एंड प्रोडक्शन के द्वारा सपना चौधरी के स्टेज शो का आयोजन रखा गया.  इस कार्यक्रम में आयोजकों ने टिकट के माध्यम से लगभग लाख रुपए की आय अर्जित कर सपना चौधरी को बुलाया था.
सपना चौधरी के कार्यक्रम को शुरू हुए  1 घंटा भी नहीं हुआ था कि कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं के कारण अधिक भीड़ होने से लोग बीच-बीच मे खड़े हो रहे थे. इस वजह से व्यवस्था खराब होने की नौबत आ गई.
दर्शकों के इस व्यवहार के कारण कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों के बीच कहा-सुनी हुई और पुलिस ने कुछ लोगों पर लाठियां चला दी. इसके बाद कार्यक्रम में भगदड़ मच गई और कुछ लोगों ने पथराव कर दिया.
भगदड़ मचते देख सपना चौधरी बीच  में ही शो को छोड़ कर मंच से उतर कर वहां से रवाना हो गईं.  इसके बाद मौके पर घायल लोग और कार्यक्रम कराने वालों के बीच बहस होने लगी. खून से नहाए लोग गुस्से में चिल्ला रहे थे.
गौरतलब है कि सपना चौधरी के प्रोग्राम में हंगामा होते रहा है, पहले भी कई बार सपना चौधरी के कार्यक्रम में हंगामा हो चुका है जिसके कारण सपना चौधरी को कार्यक्रम आधे में ही छोडकर जाना पड़ा ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad