कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 7, 2019

कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की खबर



कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है, इससे पहले भी आतंकवादियों ने कुलग्राम के सीआरपीएफ कैंप पर ग्रेनेड फेंके थे। अभी भी इस क्षेत्र में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है ।
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के चकोरा गांव में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब जम्मू कश्मीर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और सेना के 55 राष्ट्रीय राइफल्स ने सीआरपीएफ के साथ गांवों की घेराबंदी की. सुरक्षाबलों की तरफ से तलाशी अभियान जारी था, तभी एक घर में छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोली चलाई.
इसका जवाव देने के लिए सुरक्षाबलों ने भी फायरिंग करना शुरू कर दी।  जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने लश्कर के जिला कमांडर इरफान अहमद शेख को ढेर कर दिया है. वह चकोरा का रहने वाला है और पिछले दो साल से सक्रिय था. फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है.
दूसरी तरफ, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के लारू इलाके में सीआरपीएफ कैंप पर बुधवार को संदिग्ध आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंक दिया. इस हमले में सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ आतंकवादियों ने लारू क्षेत्र में 18 बटालियन के सीआरपीएफ शिविर पर ग्रेनेड फेंका, जिससे सीआरपीएफ के एक जवान को चोटें आईं. घायल सीआरपीएफ कर्मियों को आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
इस बार लोकसभा चुनाव से पहले औऱ साल के शुरूआत में ही आतंकवाद को खत्म करने का अभियान तेज हो गया है. पिछले शुक्रवार को सेना ने पुलवामा में ही दो आतंकियों को मार गिराया था. इनकी पहचान शहीद अहमद बाबा और अनियत अहमद ज़िगर के रूप में की गई थी. दोनों आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े थे.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad