बिहार के भोजपुर में अंधाधुंध फायरिंग से एक बार फिर से हड़कंप मच गया है। जमीनी विवाद के मामले में जमकर फायरिंग हुई है जिसमें एक महिला समेत 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दबंग लोग जमीन पर कब्जा जमाना चाह रहे हैं। जख्मियों का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

गोलीबारी का ये पूरा मामला है बिहार के भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सारंगपुर गाँव की जहाँ एक जमीनी विवाद के मामले में भारी संख्या में आये दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग किया है। जिसमें एक महिला समेत 3 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि पहले से आपस में जमीनी विवाद था। पहले इनलोगों ने जमीन को किसी प्रोपर्टी डीलर से खरीदा था। लेकिन उसके बाद से कुछ दबंगों द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने का प्रयास लगातार किया जा रहा था। आज उसी कड़ी में कुछ दबंग हथियार के साथ जमीन पर कब्जा करने आये जिसका विरोध करने पर उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिसके बाद गोली लगने से ये लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।
इस घटना में विजय शंकर दुबे और उसके भाई जलेंद्र दुबे के अलावा 35 वर्षीय महिला संध्या दुबे गंभीर रूप से जख्मी हैं। सभी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची हैं। मामले की छानबीन की जा रही है।
No comments:
Post a Comment