बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में कोमोलिका का किरदार निभा रही थी । पिछले काफी समय से हिना खान मीडिया में इस बात की चर्चा चल रही थी कि, वह जल्द ही इस शो को अलविदा कह देंगी । लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि, हिना खान अपने एक बॉलीवुड प्रोजेक्ट की तैयारी कर रही हैं । जिसके ककारण उन्होंने इस शो को अलविदा कह दिया है ।
बता दें कि इसकी जानकारी खुद हिना खान ने दी है । आपको बता दें कि, हिना ने अपने आखिरी एपिसोड के लिए 12 मई, 2019 को हिना ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लाइव करके फैंस को यह खबर दी कि कसौटी जिंदगी के सेट पर आज उनका आखिरी दिन है। लाइव के दौरान हिना भावुक हो गईं और उन्होंने कहा कि वह सभी को मिस करेंगी । हिना खान के शो छोड़ने के दौरान सभी कलाकारों उन्हें विदाई देने के लिए रेन्बो कलर का केक बुलाया। केक पर लिखा गया था कि हिना खान हम तुम्हें बहुत मिस करेंगे।
मिली जानकारी के मुताबिक, पेरिस में शुरू हुए कान फिल्म फेस्टिवल में भी शामिल होने के लिए हिना खान को बुलाया गया है। हिना 16 से 18 मई के बीच में ‘कान’ की रेड कार्पेट पर दिखेंगी और इसके लिए उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बता दें कि, हिना खान ने अपने करियर की शुरूआत हिना खान ने टीवी के सुपरहिट शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी। वह शो के साथ आठ सालों तक जुड़ी रहीं। इसके बाद हिना ‘बिग बॉस 11’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ रिअलिटी शो में भी नजर आईं ।


No comments:
Post a Comment