बलिया में बोले पीएम मोदी, ‘महामिलावट वालों की गालियां मेरे लिए उपहार के समान’ - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 14, 2019

बलिया में बोले पीएम मोदी, ‘महामिलावट वालों की गालियां मेरे लिए उपहार के समान’



सातवें चरण के चुनाव प्रचार के लिए सभी पार्टियां जगह-जगह रैली संबोधित कर रही हैं । इस आखिरी चरण के चुनाव प्रचार में सभी पार्टियां एक-दूसरे पर हमला करना लगातार जारी है । बता दें कि पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के बलिया में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे हैं । इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला । पीएम मोदी ने कहा कि, महामिलावट वाले मिलकर मोदी को गालियां दे रहे हैं, ऐसा कोई दिन नहीं है जब ये मुझे गाली नहीं देते हैं।

पीएम मोदी ने इस दौरान सपा-बसपा के कार्यकर्ताओं में हुई भिड़ंत पर भी चुटकी ली । पीएम मोदी ने कहा कि, हमने जाति पूछ कर घर और शौचालय नहीं बनवाए, मैं वोट भी जाति के नाम पर नहीं मांग रहा हूं। पीएम मोदी ने कहा कि, सपा-बसपा वाले सोमवार को एक दूसरे के सिर फोड़ रहे थे, कपड़े फाड़ रहे थे लेकिन अभी तो चुनाव बचा है । उन्होंने कहा कि, मैं विपक्ष की गालियों को उपहार मानता हूँ । हताशा में आकर महामिलावटी लोग अब मोदी की जाति पूछ रहे हैं, बुआ और बबुआ दोनों मिलकर जितने साल CM रहे उससे ज्यादा तो मैं गुजरात का सीएम रहा हूं।
रैली में पीएम मोदी ने कहा कि, मैं जनता के बीच में से ही निकला हूं, इसलिए विकास के काम कर पाउंगा। मैंने गरीबी-पिछड़ेपन को भुगता है। उन्होंने कहा कि, महामिलावट वालों ने सत्ता के नाम पर नामी और बेनामी संपत्ति का अंबार लगाया है, इसलिए मुझे ये भद्दी गालियां दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर महामिलावट करने वालों में दम है तो वह दिखाए कि क्या कभी मोदी ने बेनामी संपत्ति बनाई है क्या? आज पाकिस्तान पूरे दिन डरा हुआ रहता है। उन्होंने कहा कि, आज पाकिस्तान को लगता है कि पता नहीं भारत के जवान कहां से आ जाएंगे। विपक्ष वाले कभी भी राष्ट्रवाद पर बात नहीं करते हैं, लेकिन जब मैं बात करता हूं तो इन्हें दिक्कत होती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad