विश्वकप से पहले सौरव गांगुली की ये बात क्रिकेट फैंस को चिंता में डाल सकती है - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 14, 2019

विश्वकप से पहले सौरव गांगुली की ये बात क्रिकेट फैंस को चिंता में डाल सकती है



आईपीएल का 12वां सीजन खत्म हो चुका है और इस सीजन में मुंबई इडिंयंस ने एक बार फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स को हराकर ट्रॉफी पर रिकॉर्ड चौथी बार कब्जा कर लिया है। इसके बाद अब 30 मई से इंग्लैंड में क्रिकेट विश्वकप की शुरुआत होनी है, जिसको लेकर दुनिया की सभी क्रिकेट टीमों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है।
वहीं दूसरी ओर सभी देशों ने अपनी 15 सदस्यों वाली टीम का ऐलान भी कर दिया था। वहीं अब टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है।
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि टीम इंडिया को 30 मई से इंग्लैंड के वेल्स में शुरू होने वाले वनडे विश्वकप में ऋषभ पंत की कमी खलेगी।
उन्होंने यह बयान ऐसे समय पर दिया है, जब टीम सेलेक्शन में रिषभ पंत को जगह नहीं दी गई है। जबकि पंत ने हाल ही में संपन्न हुई आईपीएल में दिल्ली की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया था। यही नहीं उनके प्रदर्शन के बदौलत ही दिल्ली की टीम को 6 साल बाद प्लेऑफ मे जगह मिली थी।
वहीं अब गांगुली ने कहा है कि “भारत को विश्वकप में पंत की कमी खलेगी।” गांगुली से जब पूछा गया कि क्या पंत को चोटिल केदार जाधव के स्थान पर टीम में शामिल किया जाना चाहिए, तो इस सवाल के जवाब में गांगुली ने कहा है कि ‘आप इस तरह से नहीं कह सकते। मुझे उम्मीद है कि केदार जल्दी फिट होंगे, लेकिन फिर ऋषभ पंत की कमी टीम इंडिया को जरूर खलेगी।’
गौरतलब हो कि विश्वकप के लिए चुनी गई टीम में केदार जाधव को जगह दी गई थी लेकिन आईपीएल में चोटिल होने के कारण अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह टीम से आउट हो सकते हैं और उनकी जगह पंत को टीम में शामिल किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad