पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम के बारे में जान लें, हो जाएंगे मालामाल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 14, 2019

पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम के बारे में जान लें, हो जाएंगे मालामाल



हर भारतीय के लिए सेविंग करने के दो मकसद होते हैं। पहला, जिसके सहारे एक आम व्यक्ति अपने भविष्य को सुरक्षित रखते हैं, इसके अलावा कुछ लोग टैक्स में छूट पाने के लिए कई जगहों पर निवेश करते हैं। ऐसे में पोस्ट ऑफिससेविंग्स के लिए कई तरह की स्कीम आम जनता के लिए मुहैया कराता है। इन स्कीम से अच्छे रिटर्न्स भी मिल जाते है।
पोस्ट ऑफिस की इन स्कीम से इनकम टैक्स में भी बेनिफिट्स उठाये जा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस में अगर टाइम डिपॉजिट (TD), सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम (SCSS), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC)। अगर आप इनमें निवेश करते हैं तो 80C के तहत सालाना 1.5 लाख तक इनकम टैक्स में छूट मिल जाएगी।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड– इसमें आपको 15 सालों के लिए प्रोविडेंट फंड में इंवेस्ट करते हैं इससे आपको 8 फीसदी का सालाना इंटरेस्ट मिलेगा, जो हर साल कंपाउंड जुड़ता है। इस अकाउंट को मात्र 100 रुपये से खुलवाये जा सकते हैं। एक साल में कम से कम 500 रुपये जमा करना होगा, अधिकतम सीमा 1.5 लाख है।
टाइम डिपॉजिट ये एकाउंट अलग-अलग टर्म्स में खोले जा सकते है। एक साल, दो साल और तीन सालों का शॉर्ट टर्म सेविंग्स है। इसपर 7 फीसदी का इंटरेस्ट मिलता है। 5 सालों के लिए TD पर 7.8 फीसदी इंटरेस्ट रेट मिलता है।
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स इसमें निवेश करने पर सालाना 8 फीसदी इंटरेस्ट रेट मिलता है। साथ ही इस निवेश का फायदा 80C के तहत भी उठाया जा सकता है। इंटरेस्ट रेट कंपाउंड सालाना कैलकुलेट होता है, लेकिन मैच्युरिटी के बाद ही यह निकाला जा सकता है। अगर NSC के तहत 100 रुपया 5 सालों के लिए जमा करते हैं तो आपको 146.93 रुपये मिलेगा।
सीनियर सिटिजन सेविंग्स स्कीम 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग इसमें निवेश कर सकते हैं। इसपर 8.7 फीसदी इंटरेस्ट रेट मिलता है। एक साल में 10 हजार से ज्यादा निवेश करने पर TDS केवल इंटरेस्ट पर कटता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad