कोलकाता में अमित शाह की रैली में अड़ंगेबाजी की कोशिश, पुलिस ने मंच पर मचाया बवाल - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 14, 2019

कोलकाता में अमित शाह की रैली में अड़ंगेबाजी की कोशिश, पुलिस ने मंच पर मचाया बवाल



मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की चुनावी रैली संबोधित करने आज कोलकाता पहुंचेंगे । लेकिन उनकी इस रैली से पहले ही रैली स्थल में कोलकाता पुलिस पहुंची है । इस मौके पर कोलकाता पुलिस ने स्टेज से जुड़े परमिशन मांगे हैं और पेपर न देने पर मंच को तोड़ने की धमकी दी है । जिसको लेकर लगातार विवाद हो रहा है ।
आपको बता दें कि, उत्तरी कोलकाता में आज अमित शाह रैली करने वाले हैं । जिसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी । उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, आज उत्तरी कोलकाता के धर्मतल्ला में उनका रोड शो है । बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि, कोलकाता में अमित शाह की रैली में अड़ंगेबाजी की कोशिश हो रही है। कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर लिखा है कि, “अमित शाह जी की रैली में अड़ंगेबाजी, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा को परेशान करने के लिए प्रशासन को खुला छोड़ रखा है। अमित शाह जी की रैली में अड़चन डालने के लिए लाऊडस्पीकर को पुलिस ने मुद्दा बना लिया है। ये चुनाव आचार संहिता है या ममता सरकार की हठधर्मी?”
कैलाश विजयवर्गीय ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वह कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी के साथ बात कर रहे हैं और बता रहे हैं कि वे आचार संहिता का पालन नहीं कर रहे हैं। दरअसल इस रैली को लेकर लगातार ममता बनर्जी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बीच घमासान जारी है । वहीं भाजपा का कहना है कि, इस विवाद के पीछे ममता बनर्जी की कोई साजिश है । इसी विवाद के चलते सोमवार को भी पश्चिम बंगाल में अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कुछ रैलियों को रद्द कर दिया गया था ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad