डूबते ईरान को भारत का सहारा… ईरानी विदेश मंत्री करेंगे सुषमा स्वराज से मुलाकात - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 14, 2019

डूबते ईरान को भारत का सहारा… ईरानी विदेश मंत्री करेंगे सुषमा स्वराज से मुलाकात



अमेरिका के प्रतिबंधों के बाद अपने घुटनों पर आ चुके ईरान को अब आखिरी उम्मीद भारत में नजर आ रही है। यूएस से बढ़ते तनाव के बीच ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जारिफ भारत के अपने दो दिवसीय दौरे पर देश पहुंच गए हैं। वह यहां विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे।
जारिफ का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से तेल आयात को लेकर भारत समेत 6 देशों की दी गई सीमित छूट को खत्म करने का ऐलान किया है।
जवाद जारिफ ने भारत पहुंच के कहा कि ‘मैं इस क्षेत्र के हाल के घटनाक्रमों के साथ-साथ हमारे द्विपक्षीय संबंधों पर अपने मित्र देश के साथ परामर्श करने के लिए आया हूं। यहां वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ईरान से तेल आयात पर अमेरिकी रोक समाप्त होने के प्रभाव के बारे में बातचीत करेंगे। इसके साथ ही इससे निपटने के उपायों पर भी चर्चा करेंगे।’
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और ईरान यूएस के प्रतिबंधों और उसके असर पर चर्चा करेंगे और इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।
वहीँ ईरानी के विदेश मंत्री का कहना है कि “दुर्भाग्य से संयुक्त राज्य अमेरिका अनावश्यक रूप से स्थिति को बढ़ा रहा है। हम स्थिति को और खराब करना नहीं चाहते हैं, लेकिन हमने हमेशा खुद का बचाव किया है।”
आपको बता दें भारत चीन के बाद ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार है। यूएस के प्रतिबंध के बाद भारत का ईरान से तेल का आयात 452,000 बैरल प्रतिदिन से घटकर 300,000 प्रतिदिन हो गया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad