‘जय श्री राम’ के नारे लगाने के बाद सियासत गरमा गई है । इस बयान के बाद लगातार विपक्ष का बयानबाजी का दौर जारी है । वहीं अब भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सोमवार को चुनौती दे डाली । दरअसल अमित शाह ने कहा कि, वह ‘‘जय श्री राम’’ के उद्घोष के लिए उन्हें कोई गिरफ्तार करके दिखाएं ।
अमित शाह ने दावा किया है कि, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो पश्चिम बंगाल में उन्हें रैलियां करने से रोक सकती हैं, लेकिन वह राज्य में बीजेपी का विजय यात्रा नहीं रोक पाएंगी । बीजेपी अध्यक्ष ने जॉयनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के दौरान होने वाली कैनिंग में चुनाव रैली को संबोधित कर कहा कि, ‘‘अगर कोई ‘जय श्री राम’ का उद्घोष करता है तो ममता दी नाराज हो जाती हैं। मैं आज यहां जय श्री राम का उद्घोष कर रहा हूं। वहीं उन्होंने ममता को चुनौती देते हुए कहा कि अगर ममता बनर्जी आप में हिम्मत हैं मुझे गिरफ्तार करके दिखाइए, “मैं कल कोलकाता में आऊंगा”।
दरअसल राज्य सरकार ने शाह का हेलीकॉप्टर उतरने और बरूईपुर में जनसभा को संबोधित करने की उन्हें अनुमति नहीं दी थी । जिसके बाद उन्हें इस रैली को रद्द करना पड़ गया था । इसी मामले में अमित शाह ने तृणमूल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, ‘‘ममता बनर्जी की सरकार स्पष्ट रूप से घबराई हुई है। वह मुझे रैलियां करने से रोकना चाहती हैं। तृणमूल मुझे रैलियां संबोधित करने से रोक सकती है लेकिन वह पश्चिम बंगाल में बीजेपी की विजय यात्रा नहीं रोक सकती’’ ।

No comments:
Post a Comment