विश्व का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपने ख़ास स्टेटस फीचर लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय है। यूजर इस फीचर के जरिए वीडियो लिंक्स से लेकर फोटो, जोक्स जैसे तमाम चीजें अपने खास लोगों से शेयर कर सकते है। ऐसे में कई यूजर्स स्टेटस सेव करना चाहते हैं।
अभी तक फ़िलहाल ये ऑप्शन मेसेजिंग ऐप में नहीं दिया गया है। कई यूजर्स को ऐसे में स्क्रीन शॉट का इस्तेमाल करते हैं। स्क्रीन शॉट के बाद यूजर को कुछ चीजे क्रॉप करना पड़ता है। आपको यहां कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे जिनसे आप बिना स्क्रीन शॉट लिए स्टेटस सेव कर सकेंगे।
स्टेटस सेवर फॉर वॉट्सऐप
- सबसे पहले आप गूगल प्ले स्टोर से स्टेटस सेवर ऐप डाउनलोड करें।
- इसके बाद आप वॉट्सऐप के स्टेटस पेज पर जाएं।
- पेज पर जाने के बाद यूजरनेम पर टैप करें।
- टैप करने के बाद फिर स्टेटस सेवर ऐप को ओपन करें।
- ऐप ओपन होने के बाद ऐप स्टेटस के डिस्प्ले को स्कैन करेगा।
- जब ये स्कैन हो जायेगा फिर इसके बाद आपको विडियो और फोटोज का ऑप्शन दिखाई देगा।
- ऑप्शन आने के बाद मनचाहा ऑप्शन चुनें।
- ऐप में स्टेटस के बगल में आपको डाउनलोड का ऑप्शन दिखाई देगा।
- डाउनलोड ऑप्शन पर क्लिक करने पर स्टेटस आपकी डिवाइस में सेव हो जाएगा।

No comments:
Post a Comment