दिल्ली पुलिस ने दबोचा जैश का खूंखार आतंकी, शूटआउट के बाद हुआ था फरार - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, May 14, 2019

दिल्ली पुलिस ने दबोचा जैश का खूंखार आतंकी, शूटआउट के बाद हुआ था फरार



लोकसभा चुनाव के दौरान देश में किसी प्रकार की आतंकी गतिविधियां न हो इसके लिए भारत की सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। विशेषकर जम्मू-कश्मीर में जांच एजेंसियों की पैनी नज़र है। इस बीच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। स्पेशल सेल ने जैश आतंकी माजिद बाबा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह गिरफ्तार खुफिया जानकारी मिलने के बाद की गई है। Noida news
माजिद बाबा पर 2 लाख रुपये का ईनाम था। दिल्ली पुलिस की टीम को जैश-ए-मोहम्मद आतंकी अब्दुल मजीद बाबा की तलाश थी। आतंकी अब्दुल माजिद जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले का रहने वाला है। आतंकी पर 2 लाख रुपये का ईनाम घोषित है।
स्पेशल सेल की टीम ने उसे श्रीनगर से गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे शनिवार की शाम को श्रीनगर के पीएस श्योरा इलाके से गिरफ्तार किया। उसे अब सीजेएम श्रीनगर के सामने पेश किया जाएगा, यहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाया जाएगा।
एक दिल्ली पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस और सेना के राष्ट्रीय राइफल्स एवं गूल के हारा इलाके के 9 पैरा के एक संयुक्त तलाशी दल ने पुलवामा जिले के अवंतीपुरा के चारसू गांव के शौकत अहमद शेख और कुलगाम के मलीपुरा गांव के तवील मोहिउद्दीन डार को गिरफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से एक कारतूस के साथ एक एके-47 और 8,771 रुपये जब्त किये गए।
अधिकारी ने बताया कि राष्ट्र विरोधी कुछ तत्वों की संदिग्ध गतिविधि के बारे में खुफिया सूचना मिलने के बाद तड़के साढ़े तीन बजे के करीब संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक सूचना में पता चला कि आतंकवादी एलईटी से संबद्ध है।
अधिकारी ने बिना विस्तृत जानकारी देते हुए बताया, ‘वो एक सक्रिय आतंकवादी नावीद उर्फ अबू तल्ला के निर्देश पर काम कर रहा था। दोनों के खिलाफ रणबीर दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।’

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad