ज्यादातर लोग इन दिनों घूमने की प्लानिंग कर रहे होंगे, क्योंकि बच्चों के एक्जाम खत्म हो चुके हैं उनकी समर वेकेशन स्टार्ट हो चुकी हैं। ऐसे में लोग अब परिवार के साथ घूमने के लिए पहले से ही रेलवे और हवाई जहाज से यात्रा के लिए टिकट बुक करा रहे हैं।
हालांकि घूमने के लिए तुरंत टिकट बुकिंग में काफी समस्या आती है और अगर इसके लिए पहले से ही टिकट बुक करवा कर रख लिया हो तो परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।
यात्रियों की सहूलियतों को देखने के लिए रेलवे भी ज्यादा ट्रेनों का संचालन कर देती है। इस बार भी रेलवे ने ऐसे ही इंतजाम किए हैं। इसके बावजूद भी रेलवे में टिकट बुक कराने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते अब यात्रियों को रेल से यात्रा करने के लिए हवाई जहाज से भी ज्यादा का किराया देना पड़ रहा है।
आलम यह हो चुका है कि मुंबई-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास का टिकट यात्रा के तीन सप्ताह पहले लेने पर भी यह हवाई टिकट से महंगा पड़ रहा है।
ऐसे में अब यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को तत्काल में या फिर पहले से भी टिकट बुक कराने में ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर देखें तो इतने ही पैसे में वे हवाई यात्रा भी कर सकते हैं।
एयर इंडिया के चेयरमैन और एमडी अश्विनी लोहानी की मानें तो फ्लाइट का औसत किराया राजधानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट क्लास के किराए के आसपास होता है। प्रतिस्पर्धा के इस युग में इससे यात्रियों को अच्छा फायदा मिल सकता है।

No comments:
Post a Comment