हीरो ने इन दो स्कूटर को किया दमदार फीचर्स के साथ री- लांच, जान लें इनकी कीमत - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, May 13, 2019

हीरो ने इन दो स्कूटर को किया दमदार फीचर्स के साथ री- लांच, जान लें इनकी कीमत


देश की जानीमानी और सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने दो नए स्कूटर Maestro Edge 125 और Pleasure Plus 110 को नए फीचर्स के साथ फिर से लांच कर दिया है। कंपनी के ये दोनों ही स्कूटर नए फीचर्स और पहले से और बेहतर इंजन से लैस हैं।
आपको बता दें हीरो मोटोकॉर्प ने Maestro Edge 125 को वेरिएंट में उतारा है, इसकी कीमत अलग-अलग सेगमेंट के मुताबिक रखी गयी है। Maestro Edge 125 की कीमत 58,500 रुपये से लेकर 62,700 तक जाती है।
कंपनी ने इसमें 125cc एनर्जी बूस्ट इंजन लगाया है जो 8.7 bhp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें i3S टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है। इतना ही नहीं हीरो का ये पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को शामिल किया है।
हीरो मोटोकॉर्प ने महिलाओं को ध्यान में रखते हुए Pleasure+ 110 को पेश किया है जोकि अब पहले से ज्यादा पावरफुल है। इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है जैसे बैकलिट स्पीडोमीटर, फ्रंट ग्लॉवबॉक्स, साइड स्टैंड इंडिकेटर, USB चार्जर, LED बूट लैंप और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम।
Pleasure+ 110 की कीमत 47,300 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। इसमें 110 cc का इंजन लगा है जो 8bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
हीरो Maestro Edge 125 का मुकाबला होंडा एक्टिवा 125 और सुजुकी एक्सेस से होगा। जबकि प्लेजर 110 का मुकाबला होंडा एक्टिवा, TVS जूपिटर से होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad