महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों की धुंधली तस्वीर आज साफ होने वाली हैं चुनावी नतीजे सामने आने वाले हैं। अभी मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बीजेपी को कड़ी टक्कर देती नजर आ रही है। इस बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत आज हरे निशान पर हुई है। सेंसेक्स अभी 71 अंकों की बढ़त के साथ 39,130.81 और निफ्टी 11.80 अंकों की तेजी के साथ 11,615.90 पर कारोबार कर रहा है।बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ।
बता दे कि सुबह सेंसेक्स 249 अंकों की तेजी के साथ 39,307 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 51 अंकों की तेजी के साथ 11,658 अंकों पर खुला। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 215 अंकों की तेजी के साथ 39,274 अंकों पर और निफ्टी 58 अंकों की तेजी के साथ 11,663 अंकों पर कारोबार कर रहा था। read more

No comments:
Post a Comment