इनमें से कुछ खास फीचर्स भी हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
अब आपको Google Photos में कुछ नया देखने को मिलने वाला हैं। दरअसल गुगल फोटोज मे कुछ नए फीचर्स एड होने जा रहे है, इनमें से कुछ खास फीचर्स भी हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। बता दे कि इससे पहले हाल ही में कंपनी ने कुछ दूसरे फीचर्स भी जोड़े हैं। सुत्रो के मुताबिक गूगल फोटोज में यूजर्स के प्रोफाइल की इमेज को ऐप की होम स्क्रीन पर रखा गया है।
ट्विटर यूजर Jane Wong ने इन फीचर्स के बारे में ट्वीट किया है। जिनमें से दो मुख्य फीचर्स हैं। पहला फीचर अकाउंट स्विचर है। अकाउंट स्विचर जीमेल की तरह ही काम करता है, जहां आप एक से ज्यादा अकाउंट स्विच कर सकते हैं।आपको ये ऑप्शन गूगल फोटोज के टॉप कॉर्नर में मिल जाएगा। यानी यहां से आप अकाउंट स्विच करके फोटोज देख सकते हैं। अगर आपने दो जीमेल अकाउंट्स में फोटोज रखें हैं तो ये संभव है। read more
No comments:
Post a Comment