सरकार 2000 करोड़ रुपये के निवेश की बजाय अब 200 करोड़ वाले नेटवर्थ की कंपनियों को पेट्रोल पंप खोलने की मंजूरी दे सकती है
पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए अक्सर लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लग कर घंटो इंतज़ार करना पड़ता हैं। अब आपको इन लंबी लाइनों से जल्द ही राहत मिल सकती हैं। शहर के हर चौक-चौराहे पर, किसी बड़े शॉपिंग मॉल में या बड़े रिटेल शॉप से ही पेट्रोल-डीजल खरीदने का मौका मिल सकता है। इस कदम के बाद अब आपको शॉपिंग करने के बाद पेट्रोल पंप के लिए दर दर भटकना नही पड़ेगा।

बता दे कि बुधवार को हो रही केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मोदी सरकार कई बड़े फैसले ले सकती है। इनमें सबसे बड़ा फैसला पेट्रोल पंपों को लेकर माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार बड़े शॉपिंग मॉल और रिटेल शॉप में पेट्रोल-डीजल की बिक्री को मंजूरी दे सकती है। इसके साथ ही प्राइवेट पेट्रोल पंप को लेकर भी बड़ा फैसला किया जाने की संभावना जताई जा रही है। read more
No comments:
Post a Comment