
युवक का कहना है कि उसके पिता हर वक्त शराब के नशे में रहते हैं, और शराब के नशे में उन्होंने उसके साथ मारपीट की।
राजस्थान के कोटा के भीमगंज मंडी थाना क्षेत्र में बेटे और पिता के झगड़े में बेटे ने आत्महत्या करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बेटे ने ब्लेड से गला काटकर सुसाइड करने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, लखन पुत्र बाबूलाल ने बजरिया रेलवे स्टेशन के पास ब्लेड से गला काटकर सुसाइड करने की कोशिश की। जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने उन्हें दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि युवक खून में लथपथ पड़ा था। जिसको तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवक का झगड़ा उसके पिता से हुआ था। जिसके बाद उसने सुसाइड करने की कोशिश की।
घायल युवक का कहना है कि उसके पिता हर वक्त शराब के नशे में रहते हैं, और शराब के नशे में उन्होंने उसके साथ मारपीट की। जिसके बाद विवाद बढ़ने पर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने ब्लेड से गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल भीमगंज मंडी थाना पुलिस ने घायल युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। और जांच में जुट गई है।
No comments:
Post a Comment