आज का राशिफल: इन 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, November 29, 2019

आज का राशिफल: इन 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष  (Aries)
Aries- AB star news
काम का दबाव बढ़ने के साथ ही आप मानसिक उथल-पुथल और दिक़्क़त महसूस करेंगे। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के ज़रिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। किसी भी तरह का निवेश करने से पहले उस व्यक्ति के बारे में भली-भांति जाँच-पड़ताल कर लें।
वृषभ (Taurus)
taurus-AB star news
निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। दोस्तों की परेशानियों और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। एक प्यारी-सी मुस्कुराहट से अपने प्रेमी का दिन रोशन करें।
मिथुन (Gemini)
gemini AB star News
आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की ज़रूरत है। कुछ लोग आपकी झुंझुलाहट की वजह बन सकते हैं, उन्हें नज़रअंदाज़ करें। आपके महंगे तोहफ़े भी आपके प्रिय के चेहरे पर मुस्कान लाने में नाकाम साबित होंगे, क्योंकि वह उनसे क़तई प्रभावित नहीं होगा/ होगी।
कर्क (Cancer)
वाहन चलाते वक़्त सावधानी बरतें, ख़ास तौर पर अगर आप रात के समय यात्रा कर रहें हों। निवेश से जुड़े अहम फ़ैसले किसी और दिन के लिए छोड़ देने चाहिए। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी।
सिंह (Leo)
leo Ab star news
आपका हँसमुख स्वभाव दूसरों को ख़ुश रखेगा। दीर्घावधि निवेश से बचिए और अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिताएँ। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक़्त है।
कन्या (Virgo)
virgo abstar news
मौज-मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको ख़ुश रखेंगे और सुकून देंगे। ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करने और चालाकी-भरी आर्थिक योजनाओं से बचें। आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
तुला (Libra)
libra AB Star NEWS
आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने न दें। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।
वृश्चिक (Scorpio)
scorpio AB STAR NEWs
आर्थिक तौर पर सिर्फ़ और सिर्फ़ एक स्रोत से ही लाभ मिलेगा। आपका अड़ियल रवैया घर पर लोगों के दिलों को चोट पहुँचा सकता है, यहाँ तक कि नज़दीकी दोस्त भी आहत हो सकते हैं। अपने रोमांटिक ख़यालों को हर किसी को बताने से बचें।
धनु (Sagittarius)
Sagittarius AB STAR NEWS
कुछ ऐसी घटनाएँ आपकी परेशानी का कारण बन सकती हैं, जिन्हें टालना मुमकिन न हो। लेकिन आप ख़ुद को शांत बनाए रखें और हालात से निपटने के लिए तुरंत प्रतिक्रिया न करें। निवेश करने और अनुमान के आधार पर पैसे लगाने के लिहाज़ से अच्छा दिन नहीं है।
मकर (Capricorn)
Capricorn AB Star NEWS
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी ख़ासी तारीफ़ कर सकते हैं। सिर्फ़ अक़्लमंदी से किया गया निवेश ही फलदायी होगा- इसलिए अपनी मेहनत की कमाई सोच-समझ कर लगाएँ। विवाद और मतभेद के चलते घर पर कुछ तनाव के पल झेलने पड़ सकते हैं।
कुंभ (Aquarius)
Aquarius AB STAR NEWS
ध्यान और आत्म-चिन्तन लाभदायक सिद्ध होगा। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की ज़रूरत है। आपकी ओर से की गयी लापरावाही महंगी साबित हो सकती है।
मीन (Pisces)
Pisces Ab Star News
आपको लंबे समय से महसूस हो रही थकान और तनाव से आराम मिलेगा। इन परेशानियों से स्थायी निजात पाने के लिए जीवन-शैली में बदलाव लाने का सही समय है। वित्तीय अनिश्चितता आपको मानसिक तनाव दे सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad