
आपको बता दें कि अफगानिस्तान में निर्वाचित सरकार के बावजूद काफी लंबे वक्त से लगभग 12 हजार से भी ज़्यादा अमेरिकी सैनिक तालिबान में संघर्ष कर रहे हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को अचानक अफगानिस्तान की यात्रा पर निकल गए। दरअसल, ट्रंप थैंक्सगिविंग के मौके पर फ्लोरिडा जा रहे थे। लेकिन अचानक से ही उनके प्लान में बदलाव आया और वे अफगानिस्तान पहुंच गए। मगर डोनाल्ड ट्रंप की ये बात कुछ हजम नहीं होती कि वे अचानक अफगानिस्तान पहुंचे और वहां अमेरिकी सैनिकों के साथ वक्त गुज़ारा। मुलाकात के दौरान ट्रंप ने तालिबाना के साथ 18 साल से चल रही दुश्मनी को खत्म करने की पहल भी की। डोनाल्ड ट्रंप अफगानिस्तान में लगभग 3 से 4 घंटों तक रहे। ट्रंप ने अपनी यात्रा का सच बड़ी ही चालाकी से छिपा कर रखा है।
अफगानिकस्तान में लंबे समय से है अमेरिकी सैनिक
अफगानिस्तान में काफी लंबे समय से अमेरिकी सैनिक रह रहे हैं। आपको बता दें कि अफगानिस्तान में निर्वाचित सरकार के बावजूद काफी लंबे वक्त से लगभग 12 हजार से भी ज़्यादा अमेरिकी सैनिक तालिबान में संघर्ष कर रहे हैं।
अमेरिका 2020 राष्ट्रपति चुनाव पर है सबकी नजर

2020 में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव हैं। डोनाल्ड ट्रंप की नज़र अब सिर्फ 2020 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव पर है। ऐसे में अफगानिस्तान और तुर्की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक बड़ी चुनौती है। मगर ट्रंप प्रशासन के लिए अफगानिस्तान में शांति बनाए रखना काफी मुश्किल साबित हो रहा है। बावजूद इसके चुनाव से पहले ट्रंप शांति का माहौल कायम करना चाहते हैं। ताकी वे अपने अफगानिस्तान में फंसे अमेरिकी सैनिकों को सुरक्षित वापस ला सके।
No comments:
Post a Comment