अमेरिका में एक महिला के गले में 8 फीट (2.4-मीटर) लंबा अजगर लिपटा पाया गया है।
अमेरिका में एक महिला की उसी के घर से लाश मिलने की खबर सामने आई है जिसके गले में 8 फीट (2.4-मीटर) लंबा अजगर लिपटा पाया गया है। सूत्रों के मुताबिक 36 वर्षीय इस महिला को मध्य-पश्चिमी अमेरिकी के इंडियाना में अपने घर में मृत पाया गया, जहां उसके गर्दन में एक अजगर लिपटा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि लॉरा हर्स्ट का शव बुधवार को ऑक्सफोर्ड में स्थित उनके घर में पाया गया था। डॉक्टर ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उनके ये प्रयास असफल रहे। सूत्रों के मुताबिक हर्स्ट ने अपने घर में करीब 140 सांपों को पाल रखा था। हर्स्ट की पड़ोस में रहने वाले शेरिफ मुनसन और हर्स्ट दोनों ने सांप की कई प्रजातियों को पाल रखा है। उनके पड़ोसी शेरिफ ने जैसे ही लॉरा को जमीन पर गिरा देखा, तो तुरंत पुलिस को फोन कर सुचित किया। सार्जेंट किम राइली ने बताया कि ‘ऐसा लगता है जैसे कि हर्स्ट का सांप द्वारा गला घोंट दिया गया है।” हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौत का असली कारण शव परीक्षण के बाद ही सामने आएगा। read more
No comments:
Post a Comment