Jio द्वारा ऑल इन वन पैक्स के रिचार्ज पर छूट मिल रही है जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी
Jio ने हाल ही में अपने यूजर्स के लिए कुछ पैक्स लॉन्च किए थे। ये पैक्स IUC चार्जेज लागू होने के बाद लॉन्च हुए थे। IUC के तहत जियो नेटवर्क से किसी अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अब यूजर्स को 6 पैसा प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। वहीं, जियो से जियो कॉलिंग करने पर यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा प्राप्त होगी। हालांकि, इस फैसले से कई यूजर्स खुश नहीं थे। लेकिन अब जीयो द्वारा ऑल इन वन पैक्स के रिचार्ज पर छूट मिल रही है जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित होंगी। यह ऑफर Paytm पर Shubh Paytm Offer के नाम से शामिल है।

jio के 444 रुपये और 555 रुपये के प्लान को अब आप सिर्फ 400 रुपये और 505 रुपये में रिचार्ज कर सकते हैं। यह ऑफर 1 नंवबर शुरू हो चुका है जो की 15 नवंबर तक वैध है। Shubh Paytm Offer के तहत जब आप 444 रुपये का रिचार्ज करेंगे तो आपको 44 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए आपको SHUBHP44 कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा। जिसके तहत आप 44 रुपये के डिस्काउंट के लिए एलिजिबल् हो जाऐंगे।वहीं 555 रुपये के प्लान को रिचार्ज करते समय आपको SHUBHP50 कोड का इस्तेमाल करना होगा। इससे आपको 50 रुपया का डिस्काउंट दिया जाएगा जिसके बाद यह रिचार्ज अमाउंट 505 रुपये रह जाएगा। read more
No comments:
Post a Comment