सोशल मीडिया पर इमरान खान को ‘Einstein Khan’ के नाम से ट्रोल किया जा रहा है।
एक बार फिर पाकिस्तानके प्रधानमंत्री इमरान खानलोगों की निगाहों में आ रहे हैं। हाल ही में एक बयान को लेकर इमरानखान को लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर उनका यह वीडियो काफी वायरल भी हो रहा है। वीडियो में इमरान कुछ ऐसा कहते दिखाई दे रहे हैं जो लोगों कोहजम नहीं हो रही है। उनका कहना है कि पेड़ रात के वक्त ऑक्सीजन छोड़ते और कार्बन डायऑक्साइड लेते हैं।
इस पर कई यूज़र्स ने ट्वीट किया और उनका मज़ाक भी उड़ाया, साथ ही लोगों ने इमरान खान के मीम्स बना ट्विटर पर शेयर भी किए। सोशल मीडिया पर इमरान खान को ‘Einstein Khan’ के नाम से ट्रोल किया जा रहा है।
इमरान खान को सभी ‘Einstein Khan’ कहते हुए ट्विटर पर रिट्वीट कर रहे है। तो साथ ही एक यूज़र ने ट्वीट किया और कहा कि, यह है “प्रधानमंत्री का एक और मास्टर स्ट्रोक।
इस वीडियो को पाकिस्तान की ही एक पत्रकार नायला इनायत ने ट्वीट किया है।इसमें इमरान खान कह रहे हैं कि, ’10 सालों के अंदर70 फीसदी जो ग्रीन कवर था वह कम हुआ। उसका नतीजा तो आना ही था, क्योंकि पेड़ हवा को साफ करते हैं… रात को ऑक्सीजन देते हैं… कार्बन डाईऑक्साइड को अबजॉर्व करते हैं।’
कई लोगों ने इमरान खान की ऑक्सफोर्ड की डिग्री तक पर सवाल उठा दिए है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि ‘यह तो मीडिल स्कूल की बात है..और यह ऑक्सफोर्ड ग्रेजुएट हैं। देखिए मेरे बेटे की 7वीं कक्षा की किताब।’
. @ImranKhanPTI
I have great respect to you being
an Oxford graduate !!
See my son's , grade 7, biology lesson !!!
22 people are talking about this
एक इंसान ने तो कहा कि लगता है ‘नए पाकिस्तान’ में पेड़ कुछ अलग तरह से ही काम कर रहे है।






No comments:
Post a Comment