लगी नशे की लत को लेकर अभिनेता प्रतीक बब्बर ने किया ये बड़ा खुलासा - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, November 28, 2019

लगी नशे की लत को लेकर अभिनेता प्रतीक बब्बर ने किया ये बड़ा खुलासा

अभिनेता प्रतीक बब्बर ने किया ये बड़ा खुलासा

एक समय ऐसा भी था जब वो बुरी तरह नशे के लत में डूबे हुए थे। प्रतीक ने मिड-डे में एक कॉलम के जरिये खुद की जिंदगी से जुड़े इस राज का खुलासा किया।

माय फ्रेंड पिंटू, एक दीवाना और छिछोरे जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सबका दिल जीतने वाले प्रतीक बब्बर बेशक आज के समय में एक अच्छे एक्टर के रूप में जाने जाते हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वो बुरी तरह नशे के लत में डूबे हुए थे। प्रतीक ने मिड-डे में एक कॉलम के जरिये खुद की जिंदगी से जुड़े इस राज का खुलासा किया। वहीं अगर प्रतीक के परिवार की बात करें तो उनके पिता राज बब्बर ने उनकी मां के अलावा अभिनेत्री स्मिता पाटिल और थियेटर कलाकार नादिरा बब्बर के साथ भी शादी की थी जिसके चलते प्रतीक से उनके पिता के रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं रहे।
बता दें कि प्रतीक ने अपनी जिंदगी के उस अहम हिस्से को शेयर करते हुए बताया कि उनकी उम्र महज 13 साल थी, जब वे ड्रगस से रुबरु हुए। साथ ही उन्होंने बताया कि मेरा चाइल्डहुड काफी कठिनाइयों के साथ कटा है। मैं हमेशा परेशान रहता था, अपनी जिंदगी की परेशानियों से लड़ने की कोशीश करता रहता था। उस समय एक ड्रग्स ही थे जो मेरा सहारा बने और वही मुझे मेरी परेशानियों से दुर लेजा कर राहत देते थे।
अभिनेता प्रतीक बब्बर ने किया ये बड़ा खुलासा
मैंने अपनी लाईफ में गांजा और चरस के साथ कई ज्यादा नशीले ड्रग्स का भी अनुभव किया है। मेरे साथ नशे के आदि रह चुके मेरे दोस्तों ने भी ये नशा छोड़ दिया था। लेकिन मैं बस इस नशे की ओर खिंचा चला जा रहा था। उन्होंने बताया कि मुझे बहुत से लोगों ने समझाने की कोशिश की लेकिन मैं ये सच्चाई कभी मानने को राजी नही हुआ की मैं एक ड्रग एडिक्ट हुं। कई लड़कियां जिंदगी में आईं गईं लेकिन जिसने मेरा कभी  पीछा नहीं छोड़ा वे थे ड्रग्स जब मेरी नशे की लत हद से ज्यादा बढ़ गई तो मैं सोचने पर मजबुर हो गया की मैं अपनी लाईफ के साथ क्या कर रहा हुं, और तब मैं इस दलदल से बाहर निकला। बता दें कि एक समय नशे की लत में डुब्बे प्रतीक आज अपने स्मार्ट लुक्स और अभिनय से काफी लोगों के दिलों पर राज करते हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad