
हाल ही में अयोध्या विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट का अंतिम फैसला आ चूका हैं. इस फैसले के बाद से ही अब अयोध्या भूमि में राम मंदिर कार्य का निर्माण शुरू हो जाएगा. ऐसे में सभी राम भक्तों की खुशियाँ डबल हो गई हैं. वैसे अयोध्या के लोगो के साथ साथ यहाँ की गायों का भी अब बहुत जल्द भला होने जा रहा हैं. आप ये भी कह सकते हैं की गायों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं. दरअसल ताज़ा ख़बरों के अनुसार जल्द ही अयोध्या की गायों के लिए ‘काउ कोट’ बनकर आने वाले हैं. मतलब यहाँ की गायों को अब खातिर पर उनके लिए बनाए गा ‘काउ कोट’ पहनाएं जानेगे.
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अयोध्या की बैसिंह स्थित गोशाला में करीब 1200 गायें हैं. ऐसे में हर एक गाय के लिए ये ख़ास कोट आने वाले हैं. हालाँकि ये प्रक्रिया कुछ ख़ास चरणों में पूरी होगी. मसलन सबसे पहले 100 ‘काउ कोट’ गाय के बछड़ों के लिए बनकर आएँगे. इसके बाद बाकी गायों को ये सुविधा मिलेगा. दिलचस्प बाते ये हैं कि नर और मादा दोनों गायों के लिए अलग अलग डिजाईन वाले कोट तैयार होंगे. इन कोट की कीमत 250 से 300 रुपए तक होगी.

अब आप सोच रहे होंगे कि भाईसाहब गायों को कोट की ऐसी क्या जरूरत ये ‘काउ कोट’ तीन लेयर से बना होगा. सबसे उपरी लेयर में मुलायम कपड़ा लगाया जाएगा. इस तरह ये कपड़ा गायों को चुभेगा नहीं. इसके बाद अंदर फोम और जूट की लेयर होगी. इससे गाय को ठण्ड नहीं लगेगी और उनके शरीर में गर्माहट बनी रहेगी. इस ‘काउ कोट’ के कुछ सेम्पल पहले से तैयार हो चुके हैं.
आन पड़ी. तो चलिए इसकी वजह भी जान लेते हैं. जैसा कि आप सभी जानते हैं ठण्ड का मौसम शुरू हो चूका हैं. अभी आने वाले दिनों में ये ठण्ड और भी ज्यादा जोरो ई पढ़ने वाली हैं. ऐसे में अयोध्या की गायों को ठण्ड से बचाने हेतु ख़ास तरह के ‘काउ कोट’ बनाए जा रहे हैं. उए कोट पहनने के बाद गाये कड़कड़ाती ठण्ड से खुद को बचा पाएगी. अयोध्या नगर निगम के द्वारा उठाया गया ये कदम सच में सराहनीय हैं. आज के जमाने में कौन जानवरों के बारे में इतना सोचता हैं. उधर सोशल मीडिया पर भी इस कदम की काफी तारीफें हो रही हैं. लोगो का कहना हैं कि जल्द ही इस तरह की व्यवस्था पुरे देश में होनी चाहिए. जब भी ठण्ड आती हैं तो हम इंसान तो ढक के रहते हैं लेकिन इन बेजुबान जानवरों का क्या? ये तो अपनी तकलीफ किसी के साथ शेयर भी नहीं कर सकते हैं. ऐसे में यदि हम इनके बारे में सोचते हैं तो यह बहुत ही अच्छा कदम हैं. सिर्फ गाय ही नहीं बल्कि बाकी जानवरों के हित में भी हमें कुछ ना कुछ करते रहना चाहिए. इस काम में आप भी अपना योगदान दे सकते हैं. अपने इलाके के जानवरों को ठण्ड से बचने के लिए कोई कपड़ा दे सकते हैं. या उन्हें कोई आशियाना भी दे सकते हैं. वैसे इस पुरे मामले पर आपकी क्या राय हैं हमें जरूर बताए.
No comments:
Post a Comment