कांग्रेस ने दावा किया हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तीन विपक्षी नेताओं के फोन सरकार द्वारा हैक किए गए।
कुछ समय से लगातार खबरें आ रही थी कि पत्रकारों के वाट्सएप हैक कराए जा रहे हैं। अब इसे लेकर राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। कांग्रेस ने दावा किया हैं कि प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तीन विपक्षी नेताओं के फोन सरकार द्वारा हैक किए गए थे। शनिवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कुछ ऐसा ही दावा किया था। बता दे कांग्रेस ने कहा कि दूसरे नेता प्रफुल्ल पटेल हैं, जिनके फोन में सेंध लगाई गई है। प्रफुल्ल शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से पूर्व में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार दोपहर संवाददाताओं से कहा, “जब वाट्सएप ने उन सभी लोगों को मैसेज भेजे जिनके फोन हैक कर लिए गए थे, तो ऐसा ही एक मैसेज प्रियंका गांधी वाड्रा को भी मिला था।” 

बता दे कि पिछले हफ्ते, फेसबुक के स्वामित्व वाली वाट्सएप ने आरोप लगाया कि इजरायल की साइबर सुरक्षा कंपनी एनएसओ (NSO) ने स्पायवेयर पेगासस फैलाने के लिए वाट्सएप सर्वर का इस्तेमाल किया। इसमें 20 देशों के करीब 1,400 यूजर्स को निशाना बनाया गया और उनके फोन की हैकिंग की गई। भारत के करीब 2 दर्जन से अधिक लोगों की भी आम चुनाव से पहले अप्रैल में दो हफ्ते तक जासूसी की गई थी। इनमें ज्यादातर भारतीय पत्रकार, कार्यकर्ता, वकील और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल थे। फेसबुक ने एनएसओ पर मुकदमा दायर किया है। हालांकि एनएसओ ने कहा हैं कि वह अपने प्रॉडक्ट्स का लाइसेंस केवल ”वैध सरकारी एजेंसियों” को ही देती है। read more
No comments:
Post a Comment