उन्नाव और हैदराबाद जैसे केसों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है
भारत देश की कानून व्यवस्था महिलाओं को ले कर कमजोर साबित हुई है। हमारा कानून उतना सख्त नहीं है जितना उसे होना चाहिए। आए दिन चोरी चकारी, लूटमार, हत्या और गैंगरेप जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में हुए हैदराबाद गैंगरेप ने पूरी दुनिया में भारत की छवि पर दाग लगा दिया है। बता दें कि पेशे से डॉक्टर प्रियंका रेड्डी की स्कूटी जब रास्ते में रात के समय खराब हो गई तो कुछ लोगों ने उसकी मदद करने के बहाने उसे कहीं ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसको जिंदा जला दिया। हालांकि बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया था और आखिरी में उनका एनकाउंटर कर दिया था।
हैदराबाद की घटना अभी पूरी तरह से ठंडी भी नहीं हुई थी उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में गैंगरेप का एक मामला सामने आया। यहां पर 6 महीने पहले लड़की का रेप किया गया था और जब लड़की अदालत में गवाही देने जा रही थी तो उसे रास्ते में पकड़ कर उसे जलाकर मार दिया गया। इस मामले में खुद यूपी पुलिस भी सवालों के घेरे में थी। यूपी में तो सदियों से ही गुंडाराज चला रहा है। सरकार चाहे किसी भी पार्टी की हो यहां का गुंडाराज कभी खत्म नहीं होता है। उन्नाव केस के बाद योगी आदित्यनाथ एक्शन में दिखाई दे रहे हैं क्योंकि उन्होंने एक दमदार फैसला ले कर सबको चौंका दिया है।

उन्नाव और हैदराबाद जैसे केसों को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा फैसला लिया है कि महिला अपराधों को जल्द निपटाने के लिए पूरी यूपी में 218 फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे उन्होंने हर जिले में नोडल ऑफिसर की भी तैनाती का आदेश दिया है। अगर रात के समय 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कोई महिला पुलिस से मदद मांगती है तो पुलिस का फर्ज बनता है कि वह उसे घर तक पहुंचा कर आए।
No comments:
Post a Comment