जेपी नड्डा के इस बयान से झारखंड में बनेगी बीजेपी की सरकार? - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 11, 2019

जेपी नड्डा के इस बयान से झारखंड में बनेगी बीजेपी की सरकार?

कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में झारखंड के अन्य क्षेत्रों के साथ इन क्षेत्रों की जनता भी भाजपा के पक्ष में मजबूती के साथ खड़ी है।

नई दिल्ली: झारखंड को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी जीत वाली मंशा जाहिर तो कर दी है, लेकिन सवाल ये है कि क्या सिर्फ मंशा जाहिर कर देने से सरकार बन जाएगी? दरअसल, झारखंड में 82 विधानसभा सिटों के लिए मतदान हो रहे हैं। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने एड़ी चोटी की दम लगा दी है। एक ओर बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं ने चुनावी जनसभा के दौरान कांगेस पर हमला बोल रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी भी बीजेपी पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगा रही है।
जेपी नड्डा के इस बयान से झारखंड में बनेगी बीजेपी की सरकार?
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि झारखंड के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता का उत्साहपूर्वक उनकी पार्टी का आशीर्वाद मिल रहा है, जिससे राज्य में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा ही है।
जेपी नड्डा ने कहा कि इन सभी सीटों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मजबूती के साथ व्यापक तैयारी की गयी है। उन्होंने कहा, पांचवें चरण में संथाल परगना के इन क्षेत्रों में होने वाले चुनाव के सिलसिले में प्रचार के लिए पार्टी के कई राष्ट्रीय नेताओं का आगमन हो रहा है।
जेपी नड्डा के इस बयान से झारखंड में बनेगी बीजेपी की सरकार?
कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में झारखंड के अन्य क्षेत्रों के साथ इन क्षेत्रों की जनता भी भाजपा के पक्ष में मजबूती के साथ खड़ी है। राज्य की जनता भाजपा को पूरे उत्साह के साथ आशीर्वाद दे रही है। संथाल परगना के इन आठ क्षेत्रों में भी उनकी पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा और राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad