11 दिसंबर, 2017 को विराट-अनुष्का ने शादी की थी, और आज ये दोनों अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे है
साल 2017 में इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज के ही दिन इटली में शादी की थी। आपको बता दें की 11 दिसंबर, 2017 को विराट-अनुष्का ने शादी की थी, और आज ये दोनों अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रहे है। आपको बता दें की इन दोनों ने अपनी शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था, लेकिन फिर भी इन दोनों की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। और फैंस ने भी ‘विरूष्का’ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा शेयर की थी। इस बार फिर ‘विरूष्का’ ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर एक बार फिर अपनी शादी की अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है।

दरअसल, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा 2013 से जानते है और एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन इन दोनों में से किसी ने भी आपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर कभी जाहिर नहीं किया। अनुष्का शर्मा अपनी शादी की एक ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर को शेयर कर के लिखती है की, ‘किसी दूसरे इंसान को प्यार करना, ईश्वर का चेहरा देखने जैसा है- विक्टर ह्यूगो। प्यार के बारे में एक चीज ये है कि ये महज एक एहसास नहीं है, ये उससे कहीं ज्यादा है। यह उस परमसत्य के लिए एक मार्गदर्शक है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे तुम मिले हो।’ read more
No comments:
Post a Comment