भारत लॉन्च करेगा नया सैटेलाइट, जानिए सुरक्षा के मद्देनजर कैसे है खास.. - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, December 11, 2019

भारत लॉन्च करेगा नया सैटेलाइट, जानिए सुरक्षा के मद्देनजर कैसे है खास..

इसकी लॉन्चिंग के बाद देश की सीमाओं पर और भी आसानी से नजर रखी जा सकेगी।

भारत आज यानी 11 दिंसबर 2019 को अपना एक नया सैटलाइट RISAT-2BR1 लॉन्च करने जा रहा है। यह भारत की सुरक्षा और विकास के मद्देनजर बहुत अहम माना जा रहा है। बता दें इसकी लॉन्चिंग के बाद देश की सीमाओं पर और भी आसानी से नजर रखी जा सकेगी। साथ ही ये सैटेलाइट आतंकविरोधी कामों के लिए भी उपयोग में लाई जा सकेगी। मिली जानकारी के मुताबिक ISRO आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से रीसैट-2बीआर1 सैटेलाइट सहित कुल 10 सैटलाइट तय की गई अपनी-अपनी कक्षाओं में स्थापित करेगा। और इसमें अमेरिका के 6, इजरायल, जापान और इटली के भी 1-1 सैटेलाइट शामिल है।
भारत लॉन्च करेगा नया सैटेलाइट
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) इन सभी सैटेलाइटस को आज अपने ताकतवर रॉकेट पीएसएलवी-सी48 क्यूएल के जरिए दोपहर 3.25 को लॉन्च करने वाला है। इन सभी सैटेलाइटस की लॉन्चिंग की तैयारिया सभी लगभग पूरी की जा चुकी है।
भारत लॉन्च करेगा नया सैटेलाइट
बता दें कि RISAT-2BR1 सैटेलाइट की में कई खासियत मौजूद है इसकी नजरों से कोई भी दुश्‍मन बच नहीं पायेगा। साथ ही यह सैटलाइट किसी भी मौसम में बहुत क्लियर तस्वीरें ले सकेगा। इतना ही नहीं बल्कि घने बादल होने के बावजूद भी दुश्‍मन की गतिविधियों पर इस सैटेलाइट की पैनी नजरें बनी रहेगी। और ISRO द्वारा बनाई गई इस सैटेलाइट द्वारा कृषि, जंगल और आपदा प्रबंधन विभागों को भी काफि मदद मिल सकेगी। सूत्रों के मुताबिक RISAT-2BR1 दिन और रात दोनों समय काम कर सकेगा। ये माइक्रोवेव फ्रिक्वेंसी पर काम करने वाला सैटेलाइट है। जिस कारण इसे राडार इमेजिंग सैटेलाइट कहते हैं। और यह रीसैट-2 सैटेलाइट का नया बनया गया वर्जन है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad