महाराष्ट्र में BJP और शिवसेना के गठबंधन ने इतनी सीटे निकाली थी कि आसानी से सरकार बनाई जा सके। लेकिन शिवसेना की मांगों को देखते हुए BJP ने पीछे हटना ही बेहतर समझा।
5 साल तक महाराष्ट्र पर राज करने वाले देवेंद्र फडणवीस के दिन बिल्कुल भी अच्छे नहीं चल रहे हैं। 5 साल की सरकार के कार्यकाल के बाद जैसे-तैसे देवेंद्र फडणवीस को दोबारा महाराष्ट्र का सीएम बनाया गया था। लेकिन इस बार वह सीएम की कुर्सी पर 80 घंटों तक भी नहीं रह सकें और उनकी सरकार गिर गई। अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री शपथ दिलाई गई। शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन करके अपनी सरकार बनाई। सत्ता से बाहर होते ही देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है क्योंकि कोर्ट की तरफ से उन्हें समन भेजा गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा और महाराष्ट्र में हाल ही में चुनाव संपन्न हुए थे और चुनाव के नतीजे भी शांतिपूर्ण आ गए थे। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने ज्यादा सीटें नहीं निकाली लेकिन उसके बाद भी दुष्यंत चौटाला की मदद से हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बना ली। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना के गठबंधन ने इतनी सीटे निकाली थी कि आसानी से सरकार बनाई जा सके। लेकिन शिवसेना की मांगों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने पीछे हटना ही बेहतर समझा।

बता दें कि यह समन उन पर चल रहे दो अपराधिक मामलों के वजह से भेजा गया है। नागपुर के पुलिस निरीक्षक महेश ने यह जानकारी दी है। देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ धोखाधड़ी और फर्जीवाड़े के मुकदमे सन 1996 और 1998 में दर्ज हुए थे। हालांकि दोनों ही आरोप अभी तय नहीं हुए है लेकिन फिर भी कोर्ट की तरफ से समन भेजा जा चुका है। कहीं ना कहीं यह पूर्व मंत्री देवेंद्र फडणवीस की छवि के खिलाफ जाता है। Read More
No comments:
Post a Comment