राहुल गांधी ने माफी मांगने से किया इंकार, प्रज्ञा ठाकुर को बताया था आतंकवादी - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 1, 2019

राहुल गांधी ने माफी मांगने से किया इंकार, प्रज्ञा ठाकुर को बताया था आतंकवादी

प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के भोपाल सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। प्रज्ञा सिंह को सन् 2008 में मालेगाव में हुए बम विस्फोट में आरोपी बनाया गया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को’ आतंकवादी कहा था। और वो अपनी इस टिप्पणी पर अब भी कायम है। राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर से माफ़ी मांगने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा की गोडसे भी हिंसा का प्रयोग करता था और प्रज्ञा भी हिंसा का प्रयोग करती है।
लोकसभा से पास अनधिकृत कॉलोनियों से जुड़े विधेयक को लेकर केजरीवाल ने कही ये बात
Related image
आपको बता दें, प्रज्ञा सिंह ठाकुर मध्यप्रदेश के भोपाल सीहोर लोकसभा क्षेत्र की सांसद हैं। और उन्हें आतंकी हमलों के लिए गिरफ्तारी का भी सामना करना पड़ा था। उन्हें सन् 2008 में मालेगाव में हुए बम विस्फोट में आरोपी बनाया गया था। राहुल गाँधी ने ट्वीट किया था, ‘आतंकवादी प्रज्ञा ने आतंकवादी गोडसे को देशभक्त बताया। यह भारत के संसद के इतिहास का एक दुखद दिन है।  राहुल गाँधी के इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने उनके खिलाफ मोर्चा रखा है। हालांकि प्रज्ञा ठाकुर ने बुधवार को लोकसभा में की गई अपनी विवादित टिप्पणी के लिए शुक्रवार को सदन में माफ़ी मांग ली थी। और खुद को आतंकी बताये जाने को महिलाओं का सन्यासियों का अपमान बताया था।
Image result for rahul gandhi and pragya thakur
संसद के शीतकालीन सत्र में नाथूराम गोडसे पर घमासान मचा हुआ है। नाथूराम गोडसे वही शख्स है जिन्होंने महात्मा गाँधी की हत्या की थी। जब लोकसभा में एसपीजी अमेंडमेंट बिल पर चर्चा के दौरान डीएमके सांसद ए राजा बोल रहे थे. राजा ने नाथुराम गोडसे के उस बयान का उल्लेख किया, जिसमें गोडसे ने बताया था कि उसने महात्मा गांधी को क्या मारा।  तब बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने ए राजा को टोकते हुए कहा कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे। साध्वी प्रज्ञा के इस बयान के बाद खूब हंगामा हुआ। इसी बयान पर राहुल गाँधी ने कहा था, आतंकी साध्वी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया।’ Read More
बहुमत परीक्षण में सफल रही उद्धव ठाकरे सरकार, बीजेपी ने किया वॉकआउट

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad