करण जौहर जितने अच्छे लेखक हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे वह निर्देशक भी हैं।
करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई है। उनकी पहली फिल्म कुछ कुछ होता है ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ दिए थे। यह फिल्म भारतीय फिल्म इतिहास की एक आईकॉनिक फिल्म मानी जाती हैं। करण जौहर जितने अच्छे लेखक हैं उससे कहीं ज्यादा अच्छे वह निर्देशक भी हैं। उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी फिल्मों की कहानियां लिखी हैं और बहुत सारी फिल्मों को निर्देशित भी किया है। उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन बॉलीवुड में एक बड़ा प्रोडक्शन हाउस है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने शाहरुख खान के स्टारडम के बारे में बात की। जब एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि शाहरुख खान की फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही है। आप इसके बारे में क्या सोचते हैं? क्या उनके स्टारडम में तो नहीं आ रही है? इसका जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा कि शाहरुख खान एक बेहतरीन अभिनेता हैं और वे एक बड़े स्टारडम के मालिक हैं। हो सकता है अभी उनकी कुछ फिल्में चल नहीं रही हो लेकिन ऐसा नहीं है कि उनके स्टारडम में कोई कमी आ गई है।

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने आगे कहा कि वे तमाम अलग-अलग क्षेत्रों में सुपर स्टारडम के मालिक हैं। उनका एक कमाल का सुपर स्टारडम है। वर्तमान में जब भी सुपरस्टारडम की बात आती है तो लोग सिर्फ शाहरुख खान के बारे में ही सोचते हैं। करण जौहर ने आगे कहा कि किसी को भी अपने आपको सुपरस्टार नहीं समझना चाहिए सुपरस्टार दर्शक है और कहानी लिखने वाला है। Read More
No comments:
Post a Comment