कमांडो सीरीज विद्युत जामवाल की सबसे शानदार फिल्मों की कड़ी है। कमांडो 3 फिल्म को मिलाजुला रिस्पांस मिल रहे है।
काफी समय से दर्शक विद्युत जामवाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म कमांडो 3 का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। कमांडो सीरीज विद्युत जामवाल की सबसे शानदार फिल्मों की कड़ी है। बता दें कि यह फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। कमांडो 3 में बगावत, धर्म परिवर्तन और आतंकवाद से निपटने की कहानी को बड़े ही खूबसूरती से सजाया गया है। इस फिल्म में विद्युत जमवाल के कुछ एक्शन सींस को बहुत अच्छा बताया जा रहा है।
जानकारी के लिए बता दें कि दर्शकों की तरफ से भी कमांडो 3 फिल्म को मिलाजुला रिस्पांस मिल रहे है। इस फिल्म को ज्यादातर लोग पैसा वसूल फिल्म बता रहे हैं। हमेशा इस सीरीज की फिल्मों से लोगों को भरपूर एक्शन की उम्मीद होती है जो इस फिल्म में काफी अच्छा दिखाया गया। कमांडो 3 फिल्म को 30 नवंबर 2019 को लगभग 2000 स्क्रीन पर रिलीज किया गया। इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म भी रिलीज नहीं हुई है तो इस हिसाब से कमांडो 3 एक अच्छी कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।
इस फिल्म ने अपने पहले दिन तकरीबन चार करोड़ का बिजनेस कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह अपने वीकेंड पर 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर लेगी। अगर कमांडो 3 फिल्म 20 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने में कामयाब होती है तो यह फिल्म हिट फिल्मों की लिस्ट में पहुंच जाएगी। Read More
No comments:
Post a Comment