
कर्नाटक सरकार में अपनी जगह बनाए रखने के मद्देनजर बीजेपी को 7 से ज्यादा सीटें अपने नाम करना जरूरी है, ऐसी स्थिति में सभी की नजरें इन परिणामों पर टिकी हुई है
कर्नाटक में 5 दिसंबर को विधानसभा उपचुनाव की 15 सीटों पर पड़े वोटों की गिनती जारी हो गई है। वोटों की गिनती के लिए पुख्ता सुरक्षा के इंतजामात किये गये है। बता दें कि कर्नाटक सरकार में अपनी जगह बनाए रखने के मद्देनजर बीजेपी को 7 से ज्यादा सीटें अपने नाम करना जरूरी है, ऐसी स्थिति में सभी की नजरें इन परिणामों पर टिकी हुई है।
इन परिणामों के जरिये ही येदियुरप्पा की सरकार का भविष्य तय होना है। बता दें कि विधायकों के पार्टियों में फेरबदल करने के कारण उन्हें अयोग्य बता दिए जाने के बाद उपचुनाव कराने की घोषणा की गई थी। सूत्रों के मुताबिक उपचुनाव के ये नतीजे दोपहर के बाद आने की संभावनाए जताई जा रही हैं। बता दें इन उपचुनावों में 61 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुए थे। वहीं अब वोटों की गिनती के अनुसार बीजेपी अब तक 15 में से 4 सीटें अपने नाम कर चुकी है, साथ ही 8 सीटों पर सबसे आगे चल रही है। Read more
No comments:
Post a Comment