
पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने 335 रन की पारी खेली जिसके बाद लगा कि डेविड वॉर्नर 400 रन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
क्रिकेट जगत में ब्रायन लारा एक बड़ा नाम है क्योंकि उन्होंने अपने कैरियर में वेस्टइंडीज के लिए एक से बढ़कर एक मैच खेले हैं और उनमें वेस्टइंडीज को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की है। ब्रायन लारा द्वारा खेली गई 400 रन की पारी आज तक इतिहास बनी हुई है जिसे तोड़ने के लिए बहुत सारे क्रिकेटर बेचैन रहते हैं लेकिन उसके करीब जाते-जाते सब का हौसला टूट जाता है। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने 335 रन की पारी खेली जिसके बाद लगा कि डेविड वॉर्नर 400 रन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर लारा के रिकॉर्ड के और करीब पहुंचते हैं कि, ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने पारी घोषित कर दी। जिसके बाद डेविड वॉर्नर ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इंटरव्यू में डेविड वॉर्नर ने खुद कहा कि ब्रायन लारा का यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा तोड़ सकते हैं क्योंकि वह एक बार पारी को आगे बढ़ा देते हैं तो बहुत लंबी पारी खेलते हैं। Read more
No comments:
Post a Comment