देखिए कैसे बनी दिल्ली द बर्निंग दिल्ली, 43 की मौत - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 8, 2019

देखिए कैसे बनी दिल्ली द बर्निंग दिल्ली, 43 की मौत

राजधानी दिल्ली के फिल्मिस्तान से सुबह ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर लोगों  के होश उड़ गए।

नई दिल्ली: हिंदुस्तान की आवाम जब आज सुबह सो के उठी तो उसके सामने 40 लोग इस दुनिया से जा चुके थे. राजधानी दिल्ली के फिल्मिस्तान से सुबह ऐसी खबर सामने आई जिसे सुनकर लोगों  के होश उड़ गए। बेकरी फैक्ट्री में आग लगने के कारण लगभग 40 से ज्यादा लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। जब कि 60 से ज्यादा लोग अभी भी दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
अनाज मंडी में लगी भीषण आग, 43 से ज़्यादा लोगों की मौत और…
Related image
दरअसल, आज तड़के सुबह करीब 5 बजकर 22 मिनट पर दिल्ली के फिल्मिस्तान इलाके में बैकरी फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर दमकल की 30 गाड़ियां पहुंच गई. साथ ही एंबुलेस की गाड़ियां मोके पर थी जो फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को उपचार के लिए अस्पतालों में ले जा रही थी लेकिन ज्यादातर लोगों की दम घुटने से मौत हो गई.

जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां सेफ्टी के तौर पर कोई भी इंतजाम नहीं थे।

 राजधानी दिल्ली बेकरी फैक्ट्री में आग लगने के कारण लगभग 40 से ज्यादा लोगों की दम घुटने से मौत हो गई।

दिल्ली से दिल को दहला देने वाले इस हादसे ने सबको चौंका दिया है कि हाय राम ये दिल्ली में क्या हो गया. प्रधानमंत्री से लेकर देश के तमाम बड़े लोगों ने इस हादसे पर दुख जताया है। माना जा रहा है कि जिस फैक्ट्री में आग लगी वहां सेफ्टी के तौर पर कोई भी इंतजाम नहीं थे और न ही उस फैक्ट्री का लाइसेंस था। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल ये कि 40 से ज्यादा बेगुनाहों की मौत का जिम्मेदार कौन है? खैर अब ये जांच का विषय है लेकिन दिल्ली में जो कुछ भी हुआ यकीनन वह बहुत बुरा हुआ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad