आखिर सोनिया गांधी क्यों नहीं मना रहीं अपना जन्मदिन ? - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 9, 2019

आखिर सोनिया गांधी क्यों नहीं मना रहीं अपना जन्मदिन ?

Related image

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 73वां जन्मदिन हैं। आपको बता दें सोनिया गांधी अपना 73वां जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि…

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 73वां जन्मदिन हैं। वहीं सोनिया गांधी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। आपको बता दें सोनिया गांधी अपना 73वां जन्मदिन नहीं मनाएंगी क्योंकि सोनिया गांधी ने हाल ही में महिलाओं पर बढ़े अत्याचार पर आपत्ति जताते हुए अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया है। महिलाओं पर बढ़ते अपराध से सोनिया गांधी काफी आहत हैं और इसी कारण वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगी।
सोनिया गांधी ने समस्त कांग्रेस नेताओं को भी उनका जन्मदिन न मनाने का संदेश दिया है। आपको बताते चलें ऐसा पहली बार नहीं है जब सोनिया गांधी अपना जन्मदिन न मना रही हों। इससे पहले 2014 में जब जम्मू कश्मीर और छत्तीसगढ़ में आतंक और नक्सलवाद का बोलबाला था तब भी सोनिया गांधी ने अपना जन्मदिन नहीं मनाया था और दोनों ही जगह हमलों में शहीद हुए सेना और पुलिस के जवानों के सम्मान में उन्होंने ये फैसला लिया था। इसके पहले 2013 में भी उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निधन के मद्देनजर अपना जन्मदिन नहीं मनाया था। आइए अब आपको सोनिया गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ उन बातों से रूबरू करवाते हैं जो शायद आपको नहीं मालूम होंगी। Read more 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad