नए टैरिफ प्लान के मुताबिक, जियो ग्राहकों को 84 दिन वैधता और 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन वाले प्लान के लिए अब 555 रुपए खर्च करने होंगे।
जियो के नए टैरिफ प्लान में भी महंगाई की मार पड़ गई है लेकिन दूसरे नेटवर्क से फिर भी सस्ते प्लान हैं। आपको बता दें जियो ने 6 दिसंबर से अपने नए टैरिफ प्लान में 39 फीसदी की बढ़ोतरी की है तो वहीं दूसरे नेटवर्क की अपेक्षा जियो 15 से 25 फीसदी सस्ता है। आज से जियो के कॉलिंग और डेटा पैक में 39 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। वहीं जियो कंपनी के मुताबिक एक दिसंबर को जियो ने नए ऑल इन वन प्लान की घोषणा की थी और ये प्लान ग्राहकों को 300 प्रतिशत तक अधिक लाभ देगा।

नए टैरिफ प्लान के मुताबिक, जियो ग्राहकों को 84 दिन वैधता और 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन वाले प्लान के लिए अब 555 रुपए खर्च करने होंगे। अभी तक इस रिचार्ज पैक की कीमत 399 रुपए थी लेकिन आज से प्लान में 39 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। तो अब जियो का प्लान आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। जियो ने 153 रुपए के प्लान के दाम को बढ़ाकर 199 रुपए कर दिया है तो वहीं 198 रुपए वाले प्लान को 249 रुपए, 299 रुपए के प्लान को 349 रुपए; तो वहीं 349 रुपए के पैक को 399 रुपए कर दिया है। read more
No comments:
Post a Comment