दिल्ली CM केजरीवाल ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल, कहा… - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, December 6, 2019

दिल्ली CM केजरीवाल ने एनकाउंटर पर उठाए सवाल, कहा…

बता दें कि सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी कई लोग पुलिस द्वारा लिये गये एक्शन की काफी तारीफ कर रहे हैं। 

चारों आरोपियों को पुलिस ने उतारा मौत के घाट

हैदराबाद में बेरहमी से हुए गैंगरेप मर्डर रेप केसके चारों आरोपियों को पुलिस ने मौत के घाट उतार दिया है। जहां एक तरफ इस एनकाउंटर के बाद देशभर में खुशी का माहौल है, वहीं दूसरी इस एनकाउंटर को लेकर अरविंद केजरीवाल ने चिंता जाहिर की है। केजरीवाल ने कहा कि उन्‍नाव हो या हैदराबाद, रेप के मामले में फैसले के लेकर हो रही देरी के कारण लोगों में गुस्सा है,इसलिए लोग आरोपियों के एनकाउंटर पर खुशी व्यक्त कर रहे हैं। न्यायिक व्यवस्था पर से लोगों का भरोसा उठता जा रहा है। साथ ही सरकार को ऐसे अपराध के मसले में जल्द से जल्दकार्रवाई करनी चाहिए और दोषियों को सजा देनी चाहिए।बहस के दौरान कई और सांसदों ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी और कहा था ऐसे मामले से तुरंत निपटना होगा। ताकि ऐसा काम करने की सोच रखने वाले लोगों के मन में डर बैठ सके।
 बता दें कि शुक्रवार की सुबह यानी आज पुलिस और आरोपियों के बीच झड़प के दौरान पुलिस नेएनकाउंटर में चारों को मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस वारदात के सीन रिक्रिएशन के लिए आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर गई थी। जहां चारों ने वहां से भागने का प्रयास किया, जिस दौरान पुलिस ने उन्हें मार कर ढेर कर दिया। बता दें कि यह घटना नेशनल हाइवे-44 पर देर रात गुरुवार को हुई है। read more   

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad