17 दिनों से अधिक समय तक Amazon का जंगल जलता रहा था।
Amazon के जंगल में लगी भीषण आग से काफी बड़ा इलाका प्रभावित हुआ था। दरअसल कुछ वक्त पहले 17 दिनों से अधिक समय तक Amazon का जंगल जलता रहा था। जंगल में लगी भीषण आग को लेकर हर कोई चिंतित था। क्योंकि दुनिया को 20% से अधिक ऑक्सीजन अमेजन से ही मिलती है।
इस मामले पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का एक बड़ा बयान सामने आया है, जिसके कारण वे काफी सुर्खियों में है। जेयर बोल्सोनारो का कहना है कि ऑस्कर विजेता एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो इस के जिम्मेदार है। साथ ही उनका कहना है कि, पर्यावरण से जुड़े NGO को लियोनार्डो ने जंगल में आग लगाने के लिए पैसे दिए थे। बोल्सोनारो ने अपने आरोपों के सिद्ध व जोरदार करने के लिए कहा कि लियोनार्डो कई गैर-लाभकारी संगठनों को फंडिंग्स देते हैं।राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो का कहना है कि लियोनार्डो ने यह सारी फंडिंग्स Amazon के जंगल में आग लगाने के लिए दिए थे। हालांकि, लियोनार्डो पर राष्ट्रपति बोल्सोनारो के पास कोई भी ठोस सबूत पेश करने के लिए नहीं है। read more
No comments:
Post a Comment