हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस: आरोपी की मां का बयान आया सामने, कही ये बड़ी बात - Breaking News | Hindi News | India Hindi News

Breaking

Breaking  News | Hindi News | India Hindi News

AB Star News : Hindi news (हिंदी समाचार) Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment. पढ़ें ताजा समाचार देश और दुनिया से, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति के ख़बरें

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, December 1, 2019

हैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस: आरोपी की मां का बयान आया सामने, कही ये बड़ी बात

आरोपियों के परिवार वालों ने सपष्ट करते हुए कहा है कि उनके बेटों को अगर फांसी की सजा दे दी जाए तो वे इसका विरोध बिल्कुल नहीं करेंगे।

Image result for hyderabad rape case
हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ रेप कर बेरहमी से हत्या केस को लेकर देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस घटना से पूरा देश एक बार फिर सहम गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी #justiceforpriynkareddy से मुहिम चलाई जा रही है। अब इस घटना को लेकर आरोपियों के परिवार की ओर से भी बयान सामने आया है। आरोपियों के परिवार वालों ने सपष्ट करते हुए कहा है कि उनके बेटों को अगर फांसी की सजा दे दी जाए तो वे इसका विरोध बिल्कुल नहीं करेंगे। एक आरोपी की मां ने तो यह तक कहा है कि जैसे पीड़िता को जला कर मारा गया,  वैसे ही आरोपियों को भी जला देना चाहिए।
दलअसल इस घटना को लेकर गिरफ्तार किये गए 4 में से 1 आरोपी केशवुलु नारायणपेट जिले के गुडीगांडला गांव का रहने वाला है। उसकी मां श्यामला ने कहा है, ‘उसे फांसी दे दीजिए या जला दीजिए, जैसे उन लोगों ने डॉक्टर के साथ किया उसका रेप करने के बाद।’ साथ ही उन्होंने कहा कि वह डॉक्टर के परिवार वालो का दर्द भली भाती समझती हैं। और उन्होंने कहा ‘मेरी भी एक बेटी है और मुझे पता है कि महिला का परिवार किस दर्द से गुजर रहा है। अगर ये पता होने के बावजूद कि मेरे बेटे ने जघन्य अपराध किया है, मैं उसका बचाव करूं तो लोग मुझसे सारी जिंदगी नफरत करेंगे।’ read more 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad