एलआईसी व अन्य बीमा कंपनियों का गारंटीड रिटर्न थोड़ा कम और प्रीमियम महंगा हो सकता है।
1 दिसंबर से आपकी रोज़मर्रा की ज़िन्दगी से जुडी कई चीज़ों में कई नियम बदल रहे है। जीवन बीमा,बैंकिंग,मोबाइल टैरिफ प्लान व् ऑनलाइन ट्रांजेक्शन आदि के नियमों में आज बदलाव हो सकता है।कई टेलिकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान को बढ़ाने की घोषणा पहले ही कर दी थी। जिसकी वजह से मोबाइल पर बातचीत और डाटा महंगा हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा एडजस्ट ग्रॉस रेवेन्यू पर फैसला आने के बाद सभी टेलिकॉम कंपनियों का दरों को बढ़ाना ज़रूरी हो गया है। अभी तक यही अनुमान लगाया जा रहा है कि 10 से 15 फ़ीसदी दरों में वृद्धि हो सकती है।
इरडा (इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ) 1 दिसंबर से सभी बीमा कंपनियों के लिए नये नियम का आदेश लागू कर रही है। पॉलिसी धारको को एसएमएस के ज़रिये क्लेम प्रक्रिया ,नए संदेशो व् बीमा स्थिति की नियमित जानकारी मिलेगी। एलआईसी व अन्य बीमा कंपनियों का गारंटीड रिटर्न थोड़ा कम और प्रीमियम महंगा हो सकता है।आरबीआई ने ग्राहको को 1 दिसंबर से 24 घंटे एनईएफटी करने की सुविधा को लागू कर दिया है read more
No comments:
Post a Comment