अरहान को लेकर भी काफी गुस्से में नजर आ रहे है। साथ ही वे आज अरहान की पोल भी खोलते दिखेंगे।
टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 13 में इस हफ्ते दर्शकों को देखने के लिए बहुत सारा मशाला मिला है। फिर वो चाहे सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज की बीच हाथापाई तक पहुंचने वाली लड़ाई हो, लगातार टास्क रद्द होना हो, कंटेस्टेंट्स का एग्रेशन हो, घर के नियम तोड़ना हो या एक दूसरे को लेकर बहुत निजी स्तर पर जाकर कमेंट्स पास करना हो। इस हफ्ते कई अनएक्सपेक्टेड चीजें देखने को मिली है। अब दर्शकों के बीच सस्पेंस इस बात को लेकर बना हुआ है कि इस वीकेंड के वार में सलमान खान घरवालों के इस रवैये पर कैसे रिएक्ट करते है साथ ही किन कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते है।

बता दें कि हाल ही में कलर्स चैनल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर आज के यानी शनिवार के वीकेंड के वार का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। सलमान कहते है कि मैं हर वीकेंड के वार आता हूं और बताता हूं कि ये सही है और ये गलत है इसके बाद हर हफ्ते जिसको गलत कहता हूं पूरा घर हाथ धो कर उसके पीछे पड़ जाता है, और जिसको सही कहता हूं उसका दिमाग खराब हो जाता है।
ये सब क्या है, जिसके बाद काफी परेशान होते हुए सलमान कहते है एक दिन में 6 एक्सरे निकाले गए हैं, दो फ्रेक्चर, शहनाज़ जाओ अपना बैग पैक करो, शुक्ला बैग पैक करो, पहली फुरसत में निकलना पड़ेगा भाऊ, आसिम आपको भी बाहर जाना पड़ेगा, प्लीज़ जाएं, बिग बॉस गेट खोल दीजिए। जिसके बाद वीडियो में बिग बॉस का गेट खुलता हुआ नजर आता है। अब देखना ये है कि ये गेट किस कंटेस्टेंट के लिए खुल रहा है। वहीं बात करें अरहान खान की सलमान अरहान को लेकर भी काफी गुस्से में नजर आ रहे है। साथ ही वे आज अरहान की पोल भी खोलते दिखेंगे।
No comments:
Post a Comment